अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। नगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह कुछ देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...