अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- अल्मोड़ा। पाताल देवी स्थिति जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी के 45 साल के सफर को सबके समक्ष रखा। साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में एक दूसरे को बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि था 'सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। दो सांसदों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व मेयर अजय वर्मा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांसद व विधायक भाजपा के हैं। हमें पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.