अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह धूप, दिन में बादल के बाद शाम को कुछ देर रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। बीते कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ था। इससे तापमान भी करीब 25 डिग्री तक पहुंचने लगा था। गुरुवार को सुबह के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा। इससे लोग होली के रंग में रंगने के लिए घरों से निकले। दोपहर होते-होते आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने लगा। कुछ ही देर में पूरा आसमान काले बादलों के आगोश में आ गया। शाम करीब 4:45 बजे एकाएक बारिश शुरू हो गई। इससे होली में खलल पड़ गया। लेकिन कुछ देर की रिमझिम बारिश के बाद फिर से धूप खिल उठी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बादल छाने और हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.