अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- अल्मोड़ा। नगर के कुछ लोगों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को पीटने का आरोप लगाया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब दस बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज करने वाले रोहन कुमार आर्या अपने समर्थकों के साथ आ रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति और उसके साथियों ने लोहे के हथियार और डंडों से रोहन कुमार आर्या व उनके समर्थकों दिनेश चंद्र, नवीन विष्ट, नंद लाल व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। नवनिर्वाचित रोहन कुमार आर्या समेत अन्य साथियों को काफी चोट आई हैं। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज बिष्ट, दीपक पाटनी, अमर बिष्ट, भूपेश बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.