अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। जवानों की वीरता को याद कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स पर्सनल एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों, स्थानीय लोगों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं, एसएसबी की ओर से बैंड की भी प्रस्तुति दी गई। जीआईसी के बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए इस कायराना हमले में 40 जवान शहीद हो हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.