अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- जिले के पांच एएसआई को एच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि एएसआई राजेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह राणा, भूपाल राम, प्रताप सिंह, कुन्दन सिंह ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। पुलिस लाइन में इन सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां सीओ गोपाल दत्त जोशी, लाइन सूबेदार एसआई मोहित कुमार, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र कुंवर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...