अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर में शनिवार को साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। साईं बाबा के जयकारों के साथ यात्रा पूरे नगर में निकली। वहीं, शाम के समय सुंदर कांड पाठ हुआ। शनिवार सुबह शिरडी साईं कृपा धाम में साईं कृपा धाम में साईं स्नान किया गया। इसके बाद साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। शिरडी साईं कृपा धाम से यात्रा शुरू हुई। एलआर साह रोड, शिखर तिराहा, माल रोड, बाजार होते हुए यात्रा वापस धाम में पहुंची। काफी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। पालिका यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधजकर पहुंची। साथ ही यात्रा में छोलिया नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। शाम के समय धाम में सुंदर कांड पाठ भी हुआ। यहां नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अजय वर्मा, भास्कर साह, अमित शाह, अनुजा साह, किरन पंत, जेसी दुर्गापाल, मंजू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.