अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इस कारण मंगलवार को दो राज्य राजमार्ग समेत छह सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। मंगलवार सुबह नगर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच रुक-रुक कर धूप भी खिली। वहीं, दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मरचूला-सराईखेत सड़क पर मलबा आ गया। इस कारण यातायात ठप हो गया। वहीं, पुल टूटने से बंद हुए खैरना-रानीखेत हाईवे पर मंगलवार को भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा चार ग्रामीण सड़कों पर भी मंगलवार को मलबा और बोल्डर आ गए। आपदा कंट्रोल के मुताबिक, सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक 24 घंटों में अल्मोड़ा में 13.3 मिमी, रानीखेत में 22 मिमी, चौखुटिया में 52 मिमी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.