अल्मोड़ा, मार्च 4 -- नगर सहित आसपास के हिस्सों में मंगलवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदला। बीती रात बारिश हुई बारिश के बाद सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल गरजे। हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को घरों को लौटने को मजबूर किया। लेकिन कुछ देर बाद फिर मौसम ने करवट ली और धूप खिल उठी। वहीं, नगर का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.