अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- नगर में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर अब तक डीडीए समाप्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीडीए के नियमावली से पहाड़ों में हो रही समस्याओं पर आक्रोश जताया। अल्मोड़ा में मंगलवार को चौद्यानपाटा स्थित गांधी पार्क में समिति ने प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों का कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को डीडीए की नियमावली से समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। सात साल से अधिक समय से समिति डीडीए को हटाने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक सरकार ने डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए डीडीए की नियमावली उचित नहीं है। डीडीए हटाकर नगर निकायों को प्रधिकारण और नक्शा स्वीकृति के अधिकार दिए जाने चाहिए। सदस्यों ने जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.