अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- नगर की सड़कों पर रुक-रुक कर लग रहा जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहा। इससे बार-बार जाम की स्थिति पैदा हुई। खासतौर पर माल रोड पर केमू स्टेशन से लेकर शिखर तिराहे तक जाम लगता रहा। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस को दिन भर व्यवस्था पटरी में लाने में मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...