अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चौथे दिन भी रोडवेज कर्मी विरोध में डटे हुए हैं। दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की है। यहां रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप टम्टा, मंत्री राजकुमार टम्टा, गोपाल दत्त जोशी, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, भगवती नेगी, दीपक कुमार, गिरीश राम, रोहित कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...