अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- भारत मंडपम के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युकां के प्रदर्शन पर भाजयुमो में आक्रोश है। शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। समिट के प्रदर्शन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करने वाला कृत्य बताया। शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करने वाला कृत्य बताया है। भाजयुमो का कहना था कि जब दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति और नवाचार की सराहना कर रही है, उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर हंगामा कर देश की छवि खराब कर रहे हैं। आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है। इस तरह का नग्न प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.