अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- भारत निर्वाचन आयोग आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर अल्मोड़ा में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को एसआईआर के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। एसडीएम युक्ता मिश्र ने एसआईआर से संबंधित कार्यों एवं प्रगति बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण के निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के तहत बूथ लेवल ऑफिसर की ओर से बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं के मिलान की समीक्षा हुई। बीएलओ को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ अवेरनेस ग्रुप का गठन किया ...