अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। मानदेय बढ़ाने और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। बुधवार को नगर के एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कम मानदेय दिया जाता है। इस कारण उनके लिए घर का खर्चा चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर पिछले माह कार्यकर्ताओं की ओर से हड़ताल की गई थी। इसके बाद 15 अप्रैल तक समस्याओं के निदान के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वार्ता नहीं हो सकी है। अगर इस माह वार्ता नहीं होती तो मई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.