अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी हैं। पार्टी जिला अध्यक्ष महेश नयाल की संस्तुति पर नीरज सांगा को मोर्चा का अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष बनाया गया हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नीरज सांगा की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इनको जिम्मेदारी मिलने पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, भाजपा महा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत...