चम्पावत, दिसम्बर 3 -- चम्पावत। चम्पावत में एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर में तीन दिनी क्षेत्रक मुख्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से परस्पर सहयोग की भावना होती है। उद्घाटन मुकाबले में अल्मोड़ा ने पीलीभीत की टीम को हराया चम्पावत एसएसबी परिसर में बुधवार को तीन दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत की टीम 157 रन बना कर आउट हो गई। कार्यक्रम में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट शिव राम व करन चौहान, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार समेत तमाम बल कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...