हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। अल्मोड़ा जेल में बंद एक बंदी की गंभीर बीमारी के बाद हल्द्वानी के एसटीएच में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि जगमोहन सिंह निवासी अमृतसर ग्रामीण, पंजाब कुछ समय से किसी मामले में अल्मोड़ा जेल में बंद था। 19 जनवरी को बीमार पड़ने के कारण अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। 20 को उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लाए। जहां से डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। जहां कुछ दिन उपचार के बाद मंगलवार को बंदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बारे में परिवार को सूचित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...