अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को जागेश्वर धाम से लेकर शिवालयों में बड़ी संख्या में शिव भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयनाद के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूध, शहद, हल्दी आदि पवित्र सामग्रियां अर्पित की। शिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया था। जागेश्वर धाम की बात करें तो ब्रह्ममुहूर्त से ही यहां घंटे-घड़ियाल बजने लगे थे। सुबह चार बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके बाद दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। यहां ऊं नम: शिवाय मंत्र, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के स्वर गुंजायमान रहे। दोपहर तक मंदिर के बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। देर शाम तक भक्त बाबा के दर्शन के साथ शिर्वाचन, जलाभिषेक आदि में लीन रहे। इसके अलावा देवस्थल, पाताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.