अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- अल्मोड़ा। गुलदार प्रभावित ढेली गांव में लोग दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही टीम गश्त कर लोगों से एहतियात बरतने को कह रही है। लोगों ने वन विभाग से दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। कुछ दिन पूर्व ढेली गांव निवासी 65 वर्षीय दया किशन पर खेतों में काम करने के दौरान गुलदार ने हमला कर दिया था। हिम्मत दिखाते हुए पत्नी ने हो हल्ला शुरू कर दिया। तब जाकर गुलदार भागा। अब तक गुलदार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वन विभाग जगह-जगह पिंजरा शिफ्ट कर रही है। लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आ पाया है। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। वन विभाग ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.