अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के आठ शिक्षकों का चयन हुआ है। उनके चयन पर लोगों में खुशी और उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा ने बताया कि खेल जगत और शिक्षा विभाग के लिए गौरव का क्षण है। दिल्ली में होने जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला टीम में अल्मोड़ा जिले के आठ शिक्षकों का चयन हुआ है। संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से इसके लिए आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। बताया है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 28 फरवरी तक दिल्ली में होगी। इसमें अल्मोड़ा के रापूमावि प्रधानाध्यापक दीपक वर्मा, जीआईसी लोधिया के पंकज टम्टा, जीआईसी कुलसीवी के बिरेन्द्र सिंह बिष्ट, जीआईसी नगरखान के गणेश साही, जीआईसी लोधिया के किशन खौलिया, जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.