अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कारागार में हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात की बैरक से चार्जर, डाटा केबल और स्मॉर्ट वॉच बरामद होने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमे की कार्रवाई की है। वहीं, जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कहना है कि जिला कारागार में प्रवीण वाल्मीकि पुत्र मोहन लाल उर्फ मदन लाल निवासी नई बस्ती गंगनहर, रुड़की हरिद्वार हत्या की सजा काट रहा है। इस बीच उसे गैगस्टर एक्ट की पेशी में हरिद्वार भेजा गया था। बताया कि दो फरवरी को बंदी रक्षकों ने उसके बैरक की तलाशी ली। तलाशी में टॉयलेट सीट में छुपाया हुआ एक चार्जर, दो डाटा केबल, एक स्मॉर्ट वॉच चार्जर बरामद हुआ। शाम करीब सवा पांच बज...