भदोही, फरवरी 10 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठरा गांव स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को अल्बेंडाजोल गोली खाने से चार बच्चों को चक्कर आ गया। तीन बच्चों को 40 मिनट तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में रखने के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया। जबकि एक बच्चे का निजी चिकित्सालय में एक घंटे इलाज हुआ फिर उसे भी घर छोड़ दिया गय। बच्चों को चक्कर आने को लेकर उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि निजी स्कूल में भी पढ़ने वाले बच्चों को दवा खिलाने के लिए बीआरसी औराई से दवा दे दी गई थी। दोपहर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाया गया। ऐसे में कक्षा तीन की छात्रा सेजल, कक्षा तीन की छात्रा सृष्टि और अंशिका समेत कक्षा दो के छात्र पार्थ को अल्बेंडाजोल गोली खाते ही चक्कर आने लगा। बच्चों को चक्कर आते ही शिक्षकों क...