पलामू, दिसम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने परमवीर अल्बर्ट एक्का का 54 वीं शहादत दिवस मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि अल्बर्ट एक्का महान योद्ध एवं हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे। लायंस नायक परमवीर चक्र से सम्मानित पहले भारतीय सैनिक थे 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान गंगा सागर में तैनात थे। मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनको अनुशासन का ही प्रमाण है कि ट्रेनिंग के दौरान अल्बर्ट एक्का को लायंस नायक बना दिया गया था। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, शिवनारायण साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...