नोएडा, जनवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सूरजपुर-कासना मार्ग पर जगत फार्म मार्केट के पास स्थित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के नीचे डिवाइडर पर रेलिंग लगाने का काम पूरा हो गया है। वहीं, सेक्टर अल्फा-1 के पास बने एफओबी की लिफ्ट भी चालू कर दी गई है। दरअसल, जगत फार्म के पास एफओबी के निर्माण की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही थी। नॉलेज पार्क-1,2 और 3 के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राएं हर रोज सड़क पार कर कॉलेज और जगत फार्म मार्केट में आना-जाना करते थे। इस मार्ग पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। बीते माह एफओबी बनकर तैयार हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र व अन्य लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते दिख रहे थे। इस मुद्दे को 'हिन्दुस्तान' ने भी प्रमुखता के आधार पर उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के सीईओ ने एफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.