लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को देव इंद्रावती डिग्री कॉलेज, कटेहरी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला युवाओं को सीधे नामी कंपनियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 5000 से ज्यादा रिक्त पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय उपस्थित रहेंगे। आयोजन स्थल पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेले में आठवीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी या अन्य योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सक...