रांची, मार्च 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विधानसभा सत्र के दौरान एक ही अल्पसूचित प्रश्न पर लंबी चर्चा होने पर विधायक हेमलाल मुर्मू और सीपी सिंह ने आपत्ति जतायी। हेमलाल मुर्मू ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया कि एक ही अल्पसूचित प्रश्न पर लंबा वक्त लग रहा। ऐसे में कई विधायकों के अल्पसूचित व तारांकित प्रश्न पर चर्चा नहीं हो पाती। तब स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने भी कहा कि वे भी देख रहे हैं कि एक सवाल में 20 मिनट लग जाता है। उन्होंने विधायकों को नसीहत दी कि ऑब्जेक्टिव की तरह सवाल पूछें। वहीं, सीपी सिंह ने कहा कि सदन में तारांकित प्रश्न की व्यवस्था बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था है कि अल्पसूचित प्रश्न 20 और तारांकित प्रश्न 40 मिनट का हो। लेकिन अल्पसूचित 44 मिनट का हो गया। अगर संचालन नियमावली से सदन नहीं चलेगा तो इसे बदल दिया जाए। स्पीकर रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.