लखनऊ, नवम्बर 26 -- लखनऊ, संवाददाता। संविधान दिवस के मौके पर डॉ आंबेडकर महासभा ने बुधवार को अल्पसंख्यक संस्थानों में भी दलितों का आरक्षण लागू किए जाने की मांग की। डॉ आंबेडकर महासभा के सभागार में आयोजित संविधान दिवस समारोह में एमएलसी व डॉ आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 (5) में प्राइवेट कालेजों व विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति के आरक्षण को अनुमन्य किया गया है। यह आरक्षण इसलिए नहीं मिल रहा है क्योंकि कांग्रेस सरकार ने इसके संशोधन में अल्पसंख्यक संस्थाओं को इससे छूट प्रदान कर दी थी। डॉ निर्मल ने कहा है कि देश में कुल 54,449 अल्पसंख्यक संचालित शैक्षणिक संस्थान हैं। इनमें से 51627 अल्पसंख्यक संचालित स्कूल हैं और शेष उच्च शिक्षा संस्थान है। इन संस्थानों में करीब 97 लाख 69 हजार बच्चे पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.