रांची, अक्टूबर 8 -- रातू, प्रतिनिधि। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रांची के जिला ग्रामीण अध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में बुधवार को राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि केवल भाजपा में ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों से बात करते हुए आदित्य प्रसाद साहू ने कहा, मैं एक कार्यकर्ता हू, कार्यकर्ता था और कार्यकर्ता ही रहूंगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल, गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कयूम अंसारी, अमीन अंसारी, इरफान अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, जब्बार खान और वसीम मलिक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.