कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, कटिहार की ओर से मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का लाभ फौकानिया परीक्षा 2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को, जबकि इंटर एवं मौलवी परीक्षा 2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण केवल छात्राओं को दिया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2023 एवं 2024 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण वंचित छात्र-छात्राएं भी योजना के अंतर्गत पात्र होंगे। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहन मिल सके। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को अंकपत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड तथा स्व-घोषणा पत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। सभी कागजात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.