गंगापार, फरवरी 8 -- मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान फार्म 7 के माध्यम से वोटरों को मृतक दिखाकर उनके नाम काटे जा रहे हैं। इस आशय का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी नेताओं ने रविवार को एसडीएम सोरांव का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष बच्चा यादव, जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी तथा जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मऊआइमा के अमानगंज स्थित डाक बंगले पर एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रत्येक गांव से 100 से अधिक वोटरों खासतौर से अल्पसंख्यकों को मृतक दिखाने और फॉर्म भरकर नाम काटने के आरोप लगे। कई ऐसे लोगों जिनका फार्म सात भरा गया था, उनको लेकर जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.