नैनीताल, फरवरी 7 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। अधिकारियों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने में किसी भी तरह की आनाकानी न करने को कहा। आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग की प्रतिबद्धताओं के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण और उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। ऐसे में विभिन्न विकास योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के प्रयास किए जाएं। शिक्षा, गरीबी रेखा से ऊपर उठाने, कौशल विकास और रोजगार को प्राथमिकता दी जाए। कहा कि लापरवाही मिलने पर आयोग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र ...