रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र लिखकर अल्पसंख्यक छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा में समानता का मुद्दा उठाया है। अमन ने पत्र में कहा कि संविधान का अनुच्छेद 14 समानता की गारंटी देता है, वहीं अनुच्छेद 29 और 30 अल्पसंख्यकों को विशेष सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके बावजूद, उच्च शिक्षण संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रों को अक्सर असमान अवसरों का सामना करना पड़ता है। मांग की कि उच्च शिक्षा में छात्रों की सुरक्षा और समानता सुनिश्चित करने के लिए नियमों के तहत 'एक स्पष्ट और लागू करने योग्य' कानूनी ढांचा तत्काल तैयार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...