नई दिल्ली, जनवरी 21 -- राजस्थान में एक धर्म विशेष के लोगों के पलायन और जनसंख्या असंतुलन को रोकने के लिए भजनलाल शर्मा सरकार नया कानून लाने जा रही है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने डिस्टर्ब एरिया एक्ट के प्रारूप को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राजस्थान देश का गुजरात के बाद दूसरा राज्य होगा, जहां यह कानून लागू किया जाएगा। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी। सरकार का कहना है कि कुछ इलाकों में जनसंख्या असंतुलन और समुदाय विशेष की संख्या बढ़ने से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती है। दंगे, भीड़ हिंसा और अशांति के कारण स्थानीय लोग मजबूरी में अपनी संपत्ति कम दामों पर बेचकर पलायन कर जाते हैं। इसी स्थिति को रोकने के लिए यह ...