पटना, फरवरी 20 -- सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में इस साल 1076 पदों पर बहाली होगी। इनमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (6) और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (487) के पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा बिहार लोक सेवा आयोग से की जा चुकी है। निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय एवं निदेशालय) के 8, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय सेवा) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय ) के 524 और 37 छात्रावास प्रबंधक के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि कर्मियों की बहाली होने के साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में सभी प्रखंडों में विभागीय कार्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी 44 प्रखंडों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.