किशनगंज, जनवरी 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी -मोजाबारी में वक्फ विकास योजनान्तर्गत निर्मित मार्केटिंग कम्प्लेक्स में नाला निर्माण एवं और पेवर ब्लाक निर्माण को लेकर पूर्व विधायक कोचाधामन सह सचिव अंजुमन इस्लामिया किशनगंज वक्फ नंबर 1257 मुजाहिद आलम ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल को पत्र समर्पित कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। उक्त मार्केटिंग कम्प्लेक्स का निर्माण अंजुमन इस्लामिया किशनगंज वक्फ नंबर 1257 की जमीन पर किया गया है। नाला निर्माण नहीं होने के कारण बरसात में जल जमाव की समस्या उत्पन्न होगी। उक्त मार्केटिंग कम्प्लेक्स के चहारदीवारी से लेकर किशनगंज -बहादुरगंज मुख्य सड़क तक पेवर ब्लाक और ढक्कन सहित नाला निर्माण का आग्रह किया है। एसएसबी का 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशि...