लखनऊ, जनवरी 13 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले की सुनवाई करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को सशर्त समन भेजा है। आयोग ने कहा है कि अगर 6 फरवरी तक जांच रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई, तो निदेशक को 13 फरवरी को व्यक्तिगत या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होना होगा। एनएचआरसी उस मामले की सुनवाई कर रहा है, जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद तलहा अंसारी ने आरोप लगाया है कि यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने सरकारी धन के दुरुपयोग, कोविड-19 के दौरान अवैध नियुक्तियों और शिक्षा का अधिकार अधिनियम व बाल संरक्षण कानूनों के उल्लंघन को दबाने का प्रयास किया। आयोग ने माना है कि आरोप प्रथम दृष्टया मानवाधिकार उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। आरोप हैं कि लखनऊ और बाराबंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.