सासाराम, नवम्बर 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं शिक्षा ऋण योजना के वसूली कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऋणियों को सुविधा उपलब्ध कराने एवं ससमय ऋण राशि चुकाने हेतु उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिनांक 24 से 29 नवंबर तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी प्रेसविज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन ऋणियों द्वारा ऋण वापसी की प्रकिया में किस्त की राशि जमा नहीं की जा रही है उन्हें ब्याज देना होगा। उन ऋणियों को स्पष्ट रूप से सचेत किया जाता है कि ससमय ऋण नहीं चुकाने की स्थिति में बकाया राशि पर ब्याज एवं दंड ब्याज देय होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित बकायेदार /ऋणियों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है। वसूली कैम्प में बकाया ऋण का भुगत...