पटना, मार्च 21 -- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना की प्रगति का आकलन किया गया और विभिन्न जिलों में भूमि आवंटन की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि भोजपुर, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, सारण सहित कुछ जिलों में अब तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर सचिव ने निर्देश दिया कि संबंधित जिलों में जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी को समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.