बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी बनलेख में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1992, अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम 2004, अल्पसंख्यकों को कानून के समक्ष समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक-शैक्षिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा गुड-टच, बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...