आगरा, दिसम्बर 29 -- जमात ए अब्बासी हिंद ने देश-विदेश में अल्पसंख्यकों के साथ द्वेष व्यवहार व उत्पीड़न पर रोष जताया है। प्रबंधक मुनब्बर हुसैन अब्बासी ने प्रधानमंत्री से ठोस कार्रवाई कर घटनाओं को रोकने की मांग की है। वहीं, आगरा शहर में अजमेर शरीफ से लौटने वाले जायरीनों के ठहराव स्थल के पास सफाई, चिकित्सा, ट्रैफिक आदि व्यवस्थाएं किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। हाजी ईदू खां, शमशुददीन खां, फिरोज अहमद, सलीम अब्बासी, अब्दुल सलीम, जमील खां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...