देहरादून, दिसम्बर 18 -- अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार एवं शिक्षा ऋण, रोजगार, छात्रवृत्ति और हुनर योजना समेत अन्य योजनाओं में आय सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर चार लाख की जाएगी। अल्पसंख्यक दिवस पर नींबूवाला में अल्पसंख्यक आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। इससे मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन समुदाय के लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने हुनर योजना में प्रशिक्षण का शुल्क बढ़ाने, प्रशिक्षण के घंटे बढ़ाने संबंधी मांगों का शासन स्तर पर परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्टॉल का निरीक्षण किया और एनजीओ की महिलाओं के कार्यों को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मौलिक अधिकारों को याद करने का दिन है। छोटे मन, ...