जौनपुर, फरवरी 4 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के खुटहन विकास खंड अंतर्गत कानामऊ गांव में अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबर की सच्चाई जांच में निराधार पाई गई। वायरल खबर में स्थानीय भाजपा नेता ने 17 अल्पसंख्यकों के नाम एसआईआर के दौरान कटवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। इस पर सपा मुखिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की थी। मामले की हकीकत जानने के लिए जब संबंधित महिला बीएलओ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव से साफ इंकार किया। त्रिकौलिया गांव निवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा बीएलओ शशिबाला उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से जो खबर वायरल की जा रही है, वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामकुमार गुप्ता ने कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.