उरई, जनवरी 27 -- जालौन। वामपंथी मोर्चा सीपीएम, सीपीआई और सीपीआई माले के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज जालौन में संविधान बचाओ, देश बचाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कामरेड रामबाबू ने की। सेमिनार को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला मंत्री कामरेड विनोद नगरिया ने कहा कि यह विडंबना है कि एक लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी के कथित अपहरण के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना तक नहीं कर पा रहे हैं। सीपीआई माले के कामरेड कांशीराम ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें संविधान की अनदेखी कर अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों की जमीन, मकान, दुकान और रोजगार छीनकर अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही हैं। गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों...