बरेली, फरवरी 22 -- फरीदपुर में मानक के विपरित चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे मारे। टीम के पहुंचने की सूचना पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मानक पूरे नहीं मिलने पर दो अन्य सेंटरों को सील किया गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर शनिवार को पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने फरीदपुर में कई सेंटरों पर छापा मारा। टीम ने मर्सी अल्ट्रासाउंड, सहारा अल्ट्रासाउंड और एल्फा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। इस दौरान एल्फा अल्ट्रासाउंड की स्थिति सबसे संदिग्ध पाई गई। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही संचालक केंद्र बंदकर भाग गया। जांच में पता चला कि केंद्र पर पंजीकृत चिकित्सक ने सीएमओ कार्यालय में अपना नाम इस केंद्र से...