प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। साथी डॉक्टर के साथ स्कूटी से घर जा रहे अल्ट्रासाउंड संचालक पर शनिवार शाम जीआईसी के सामने गली में किए गए रॉड से हमले में पुलिस ने सीसीटीवी से चिह्नित कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाकर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। शहर में मेडिकल कॉलेज के सामने राजा प्रताप बहादुर पार्क में अल्ट्रासाउंड संचालक पल्टन बाजार निवासी डॉ. शिवमूर्तिलाल मौर्य शनिवार शाम करीब पांच बजे डॉ. सचिन के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। जीजीआईसी के सामने गली में रॉड लेकर मौजूद 4-5 लोगों ने उन्हें रोककर उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोग उन्हें करीब के नर्सिंगहोम में ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाकर उनकी चोटों का मुआयना कराया। देर शाम पुलिस ने घायल की तहरीर पर मारपीट का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.