मोतिहारी, जनवरी 7 -- संग्रामपुर। अरेराज अनुमंडल की ओर से गठित टीम ने संग्रामपुर के एक निजी अस्पताल व एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया । पहाड़पुर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ अजहर हुसैन, सीओ अतुल कुमार ,बीडीओ अनुराग आदित्य व थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिव शक्ति अल्ट्रासाउंड व भवानी चाइल्ड केयर पर छापामारी की। उसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की मशीन को सरकारी एम्बुलेंस पर लाद कर संग्रामपुर सीएचसी ले जाया गया। वहीं भवानी चाईल्ड केयर व उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र के मकान को उसके अंदर रखे सामान की सूची बनाकर सील कर दिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रखण्ड के कई ऐसे संस्थानों को सील करना है जिसके लिए लगातार यह प्रक्रिया जारी रहेगी। छापेमारी की भनक लगते ही हड़कम्प मच गया।वहीं प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग सभी निजी अस्पताल व ज...