बरेली, दिसम्बर 11 -- जिला महिला अस्पताल में महिला की डिलीवरी ने अधिकारियों से लेकर परिवार तक को चौंका दिया है। महिला ने गर्भावस्था के दौरान सरकारी और प्राइवेट सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट मिली थी। परिवार यही सोच रहा था कि जुड़वा बच्चों का जन्म होगा, लेकिन महिला को सिर्फ एक बेटी पैदा हुई है। इससे अल्ट्रासाउंड जांच से लेकर लेबर रूम तक सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी गर्भवती थी। इस दौरान उसने रामपुर गार्डेन स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट थी। उसके कुछ दिन बाद राजेश्वरी को दिखाने परिवार महिल...