मधुबनी, फरवरी 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के पुरणी पोखर मोहल्ला में अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगे मकान के एक कमरे को शराब मामले में आरएस पुलिस द्वारा दंडाधिकारी की मौजूदगी में सील किया गया। यह कार्रवाई बेहट मिडिल स्कूल के बगल में स्थित मकान में की गई। एसएचओ ने बताया कि 2 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान इसी कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसमें एक धंधेबाज संतोष राम को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरएस थाना के पीटीसी उपेंद्र कामत के आवेदन पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें संतोष राम और ललित मंडल को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के समय ललित मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह मकान स्टेशन रोड स्थित डॉक्टर विभा झा के क्लिनिक के...