गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। मसूरी और डासना क्षेत्र की गर्भवतियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेगा। बुधवार से डासना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 14 गर्भवतियों की जांच की गई। डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) का दर्जा जुलाई मिल गया था, लेकिन प्रसव पूर्व जांच के लिए गर्भवतियों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में जाना पड़ रहा था। सीएचसी से गर्भवतियों को संयुक्त या फिर महिला अस्पताल भेजा जाता था, लेकिन दोनों अस्पताल दूर होने की वजह से परेशानी हो रही थी। डासना सीएचसी में शासन से अल्ट्रासाउंड मशीन पहले ही आ चुकी थी। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने जांच केंद्र का उद्घाटन किया।...